Breaking Newsदिल्ली NCR

कोरोना महामारी और चीन सीमा विवाद के बीच PM मोदी का देश को छठा संबोधन

खबर वाणी डेस्क

दिल्ली : देश में कोरोना महामारी और सीमा पर चीन के साथ जारी जंग के बीच मंगलवार (आज) शाम 4 बजे PM मोदी देश को संबोधित करेंगे। कोरोना महामारी के दरमियान ये प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम छठा संबोधन होगा। पीएम मोदी के इस संबोधन पर देश के हर नागरिक की नजर है।

इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं PM मोदी

मंगलवार शाम 4 बजे पीएम मोदी के संबोधन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री अनलॉक 2 , शहीद जवानों, गलवान में हुई झड़प और सीमा पर तनाव, कोरोना महामारी, टिड्डी दल और स्पेस सेक्टर में हो रहे सुधार को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

● इन तारीखों में हो चुका है पीएम मोदी का देश को संबोधन

19 मार्च: कोरोना काल में देश को पहला संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को किया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 दिन के लिए जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।

24 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन दूसरा संबोधन किया था। जिसमें देश को कोरोना महामारी से बचाने के लिए 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया था।

3 अप्रैल: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे संबोधन में देश की जनता से कोरोना फाइटर्स के सम्मान के लिए रात 9 बजे 9 मिनट तक देशवासियों से दिया जलाने का अनुरोध किया था।

14 अप्रैल: इस संबोधन के दरमियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 3 मई तक लॉकडाउन 2 का ऐलान किया था।

12 मई: यह प्रधानमंत्री मोदी का देश को पांचवा संबोधन था। इस संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के सभी छोटे व्यापारियों, श्रमिक मजदूरों, गरीबों को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था।

30 जून: देश में 29 जून सोमवार देर शाम अनलॉक 2 की गाइडलाइन को जारी किया गया है। इसके साथ ही सोमवार देर शाम भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज मोबाइल एप्लीकेशन को भी भारत में बैन कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर मंगलवार शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने आ रहे हैं। उनका यह संबोधन देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button