Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ , जल्द होगी विकास की गिरफ्तारी : ADG प्रशांत कुमार

खबर वाणी ब्यूरो

कानपुर : 2 जुलाई देर रात कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस पर हमला कर मौत के घाट उतारने के बाद से विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त बाहर चल रहा है। वहीं विकास की तलाश उत्तर प्रदेश की 40 थानों की पुलिस कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को यूपी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 2-3 जुलाई की रात कानपुर के थाना चौबेपुर स्थित बिकरू गांव में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों कि शहादत बेकार नहीं जाने देंगे। जल्द ही विकास को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एडीजी ने कहा कि विकास के बार-बार लोकेशन बदलने के लगातार इनपुट मिल रहे है। बहुत जल्द विकास को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात विकास के चचेरे भाई अमर दुबे को UPStf ने मुठभेड़ के दौरान हमीरपुर के थाना मौदाहा के अंतर्गत मार गिराया है और एक अन्य अपराधी श्यामू बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था।

● विकास पर 5 लाख का ईनाम घोषित

यूपी पुलिस ने एक बार फिर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का पता बताने वाले के लिए इनाम की राशि को बढ़ाकर देने का ऐलान किया है। बुधवार को यूपी पुलिस ने विकास के उपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। आपको बता दें कि 2 जुलाई गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिसकर्मियों की मौत के बात से फरार चल रहे विकास दुबे पर यूपी पुलिस के मुखिया ने सबसे पहले विकास दुबे पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा था। जिसे सोमवार 6 जुलाई को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया गया था। अब एक बार फिर बुधवार को यूपी पुलिस के मुखिया हितेश चन्द्र अवस्थी ने इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है।

Tags

Related Articles

Back to top button