Breaking Newsउत्तरप्रदेश

विधायक सरोज कुरील ने मौके पर पहुंचकर जलभराव स्थल का किया निरीक्षण, जल्द दूर होंगी स्थानीय लोगों की समस्या

खबर वाणी संवाददाता

कानपुर। घाटमपुर नगर के स्टेशन रोड पर बीते काफी समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई थी,जिसके चलते स्थानीय लोगो व राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।जिसके चलते स्थानीय लोगो ने इस समस्या को लेकर विधायक सरोज कुरील से शिकायत की थी।वही मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सरोज कुरील ने मौके पर पहुंचकर जलभराव स्थल का निरीक्षण किया।जिस दौरान विधायक सरोज कुरील ने नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम से बात करते हुए उनसे बीस दिनों के अंदर नाला निर्माण करवाकर जनमानस को समस्या से जल्द ही निजात दिलाने की बात कही।

बताते चले कि घाटमपुर नगर स्थित स्टेशन रोड पर बीते कई दिनों से नाले का निर्माण न हों पाने के चलते जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जहां समस्या से ग्रसित लोगो ने यहां पर हो रहे जलभराव की शिकायत घाटमपुर विधायक सरोज कुरील से की थी। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने स्टेशन रोड पहुंचते जलभराव का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने घाटमपुर नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम को फोनकर क्षेत्र में हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया।

वही विधायक के पहुंचने की जानकारी मिलते नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम मौके पर पहुंची। जहां विधायक सरोज कुरील ने नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम से यहां पर बीस दिनो के अंदर नाला निर्माण करवाकर लोगों को जलभराव से निजात दिलाने को की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां पर स्टेशन में रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आना जाना रहता है।

यहां पर नाला निर्माण होने से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि लोगों ने उनसे जलभराव की शिकायत की थी। जिसपर वह मौके पर पहुंची और नगर पालिका अध्यक्ष से बात कर बीस दिनो में नाला निर्माण करवाने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button