Breaking Newsदिल्ली NCR

14 अप्रैल सुबह 10:00 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन पर कर सकते हैं चर्चा

खबर वाणी संवाददाता

दिल्ली। जहां कोरोना वायरस महामारी जैसी बीमारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है। और इस महामारी बीमारी से विश्व के सभी देशों में हाहाकार मचा हुआ है। इस बीमारी के चलते भारत में 22 मार्च को किया गया जनता कर्फ्यू के बाद पूरे भारत देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन लगा हुआ है यानी कि जो कल खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकते हैं।

वर्तमान में देश में जारी 21 दिनों का लॉकडाउन 14 अप्रैल यानी कल मंगलवार को खत्म हो रहा है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा सकते हैं। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। कुछ राज्यों ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने की मांग की थी। जिसपर केंद्र सरकार विचार कर रहा था।
पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पहले ही अपने राज्यों में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button