Breaking Newsउत्तरप्रदेश

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही कोरोना वैक्सीन की जगह लगा दिया कुत्ते काटने का टीका, महिला की हालत बिगड़ी

खबर वाणी निशांत सरोहा

शामली। जहा कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने गई तीन वृद्ध महिलाओं को रैबिज का टिका लगा दिया। एक वृद्ध महिला की हालत गंभीर हो जाने के बाद स्वास्थय केन्द्र की लापरवाही उजागर हो गई। जिसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा कर सीएमओं को मामले की शिकायत कर कार्रवाही की मांग की गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी इस बड़ी लापरवाही को अब छिपाने में जुटा है। कोरोनो वैक्सीन टिकाकरण के लिए  प्रदेश सरकार करोडों रूपयें खर्च कर आमजन को जागरूक करने में जुटी है। लेकिन कांधला सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र कोरोनो व रैबिज टिकाकरण में ही अन्तर नही समझ पा रहा है। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में आय दिन प्रसव व विभिन्न स्वास्थय सेवाओं को लेकर कर्मचारीयों कीे लापरवाही सामने आती रहती है। लेकिन उसके बाद भी स्वास्थय विभाग अपनी कारगुजारीयों से सबक लेकर सुधार की पटरी पर लौटने से किनारा कर चुका है।

एक ऐसा ही मामला शामली के कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामने आया है। जहा गुरूवार को कांधला निवासी 70 वर्षीय सरोज, 72 वर्षीय अनारकली, 60 वर्षीय सत्यवती सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में कोरोना की पहली वैक्सीन लगवाने के लिये पंहुची थी। आरोप है कि जैसे ही महिलायें स्वास्थय केन्द्र पर उपस्थित कर्मचारीयों के पास वैक्सीन के लिये पंहुची तो स्वास्थय कर्मचारीयों ने तीन महिलाओं को बाहर से 10-10 रूपयें की खाली सिरिज मंगाकर रैबिज का टिका लगाकर अपने घर चले जाने को कह दिया। शिक्षा का अभाव होने पर महिलायें अपने घर वापस आ गई।

आरोप है कि इसी बीच वृद्ध महिला सरोज की हालत बिगड़ गई। महिला को तेज चक्कर आने के बाद घबराहट शुरू हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में प्राईवेट चिकित्सक के पास वृद्ध महिला  सरोज को उपचार कराने के लिये ले गए और चिकित्सक को स्वास्थय केन्द्र की पर्ची दिखाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने का हवाला दिया तो प्राईवेट चिकित्सक स्वास्थय केन्द्र पर्ची देखकर हैरान रह गया। प्राईवेट चिकित्सक ने महिला के परिजनों को बताया कि स्वास्थय केन्द्र पर महिला को रैबिज का टिका लगाया गया है।

तीनों महिलाओं के परिजनों ने मामले की जांच पड़ताल की तो सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के कर्मचारीयों की पोल खुल गई। स्वास्थय केन्द्र पर तीनों वृद्ध महिलाओं कोरोना वैक्सीन के स्थान पर रैबिज का टिका लगा दिया। मामले को लेकर पीड़िता महिलाओं के परिजनों ने हंगामा करते हुए सीएमओ शामली संजय अग्रवाल को मामले के शिकायत करते हुए कार्रवाही की मांग की है।

मामला कांधला के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहा लापरवाही से कुत्ते के काटे जाने का टीका लगाने का आरोप लगा है। दरअसल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने पहुंची तीन महिलाओं को रेबीज का टीका लगा दिया गया। टीका लगवाने के बाद जब महिलायें अपने-अपने घर पहुंची तो उसमें से एक महिला को चक्कर व घबराहट महसूस होने लगी।

जिसके बाद महिला के परिजन महिला को उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान जब डॉक्टर ने महिला से टीके की पर्ची मांगी तो देखा कि महिला को कोरोना के टीके की जगह रेबीज का टीका लगाया गया है। जिसके बाद महिला परिजन ने इस बात की शिकायत सीएओ से की। वहीं सीएओ ने बताया कि महिला कोरोना के टीके वाले वार्ड को छोड़कर रेबीज के टीके वाले वार्ड में चली गई थी। जिसके चलते उन्हें रेबीज का टीका लगाया गया।

◆ दोषी पाये गये लोगों पर होगी कार्रवाई : DM

जिलाधिकारी जसजीत कौर के अनुसार नगर रेलवे मंडी निवासी अनारकली (72) अपनी सहेली सरोज (70) और सत्यवती (62) के साथ कोरोना का टीका लगवाने समुदायिक केंद्र पहुंची थी। वहां उन्हे कोरोना की जगह रेबीज का टीका लगा दिया फिलहाल तीनों महिलाये खतरें से बाहर बताई जा रही है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं की संतुष्टी के लिये एसडीएम कैराना और दो अधिकारियों को मामले की जांच के लिये कहा गया है। अगर इस मामले में हकिकत में कोई भी दोषी पाया जाता है तो तत्काल लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जायेगी।

Tags

Related Articles

Back to top button