Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

विकास दुबे की फिल्म खल्लास, एनकाउंटर में ढेर

खबर वाणी ब्यूरो

कानपुर : गुरुवार को एमपी पुलिस को सरेंडर करने के बाद विकास को वापस कानपुर ला रही UPStf टीम की गाड़ी शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे शहर से लगभग 17 किमी पहले ही कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित काफिले की एक कार पलट गई। जिसमे एसटीएफ के दो जवान और विकास दुबे मौजूद थे। पुलिस अनुसार जब विकास दुबे की गाड़ी पलटी तो उसी दरमियान विकास ने एसटीएफ कर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने की कोशिश की थी।

फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में विकास दुबे को भी गोली लगी। जिसके बाद गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी और घायल हुए विकास दुबे को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल विकास को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घषित कर दिया है।

आपको बता दें कि गुरुवार 2 जुलाई की देर रात 8 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद विकास दुबे पिछले 7 दिन से फरार चल रहा था। गुरुवार सुबह विकास ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में खुद को पुलिस के आगे सरेंडर किया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस विकास को कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी एसटीएफ टीम को सौंप दिया था।

● चार साथियों की मौत के बाद विकास ढेर

बुधवार को यूपी की कानपुर पुलिस ने विकास के दो सदस्य को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था जिनकी पहचान अमर दुबे और श्यामू वाजपई के रूप में हुई थी। उसके बाद गुरुवार सुबह विकास के दौ और साथियों का एनकाउंटर किया गया। जिनकी पहचान प्रभात मिश्रा और बबुआ के रूप में हुई थी। इन चारों की मौत के बाद शुक्रवार सुबह विकास दुबे भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

 

Tags

Related Articles

Back to top button