Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

SSP ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्महत्या करने का प्रयास

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। आज उस समय एसएसपी ऑफिस के बाहर हड़कंप मच गया जब एक महिला ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके बाद पुलिस ने तीव्रता दिखाते हुए महिला को किसी तरह रोक कर हिरासत में ले लिया है।

पुलिस पूछताछ में बता चला है कि महिला का नाम शहाना परवीन है, जिसका लोनी में प्लाट है। महिला का आरोप है कि कुछ दबंगों ने उसके प्लाट पर अवैध कब्जा किया हुआ है। महिला ने 14 जुलाई को पुलिस से इस मामले में शिकायत भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को धारा 151 में जेल भेज दिया था।

और महिला से प्लाट के कागज लेकर एसडीम लोनी के पास जाने के लिये बोला गया।। महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वही सी ओ लोनी और एसडीम को मामले में जांच के आदेश दिये है।

देखे वीडियो : आखिर क्या SSP ऑफिस के बाहर किया महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास,सुने क्या कहते है पुलिस अधिकारी

https://youtu.be/m-G6gPRFymE

नीरज कुमार एसपी देहात ने बताया कि, एसएसपी ऑफिस के बाहर एक महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसको किसी तरह बचा लिया गया जानकारी में पता चला है कि महिला का लोनी थाना क्षेत्र इलाके में एक प्लॉट पर विवाद चल रहा है जिस पर 14 जुलाई को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए,151 के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले की जांच सीओ लोनी और एसडीएम को सौपी गयी है। और महिला को अपने सभी जमीनी कागजात लेकर जाने के लिए कहा गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button