Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर मे डाली डकैती, जिले मे अपराध हुआ बेलगाम, पिछले 24 घंटे में लगातार हुई 3 वारदात

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जिले में अपराध इस कदर बेलगाम हो चुका है कि मानो बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा पुलिस के लाख मंसूबे के बाद भी बदमाश पुलिस को एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को एक बड़ी चुनौती दे जा रहे हैै। बदमाशों ने जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है।

ताजा मामला  कवि नगर थाना क्षेत्र की  पास कॉलोनी  अवंतिका कहां है जहां देर रात एक सनसनीखेज वारदात के दौरान एक घर में मौजूद तीन लोगों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती को अंजाम दिया हैं। वारदात देर रात अंजाम दी गई।

वारदात को गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके की पॉश कॉलोनी अवंतिका में अंजाम दिया गया। आपको बता दें तकरीबन एक महीना पहले यहां करीब में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था। उसके खुलासे पर भी पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हुए थे। अब यह लगने लगा है कि अगर वह खुलासा सही होता तो शायद ये बारदात नही होती।

गाजियाबाद के कविनगर थाने इलाके की यही है पॉश कालोनी अवंतिका। इसी कालोनी का है ये है bd 302 मकान नम्बर जहा सुरेश चंद मित्तल अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते हैं। सुरेश जहा किराना के बड़े व्यापारी है वही उनकी पत्नी हाउस वाइफ है।

उनकी बेटी  सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो मुम्बई में नौकरी करती है लेकिन लॉक डाउन के बाद यहा रह रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात तक बदमाश गार्डन से घर में घुसे और ग्रिल तोड़कर अंदर घर मे घुस गए। मिली जानकारी के मुताबिक घर मे घुसने वालो बदमाश की संख्या 4 थे और बाकी बाहर थे। अंदर घुसे बदमाशो ने घर में मौजूद दोनों महिलाएं और सुरेश मित्तल को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है की महिलाओं की सरिये से पिटाई की गई। हालांकि पुलिस ने मीडिया को घर के अंदर नहीं जाने दिया ना ही पीड़ित परिवार से मिलने दिया जा रहा है।

आपको बता दें की इसी घर से कुछ दूरी पर तकरीबन एक महीना पहले ऐसी ही डकैती पड़ी थी जिसका कुछ दिनों बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया था। हालांकि खुलासे के बाद परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवालिया निशान लगाए थे। माना जा रहा है कि हर वो खुलासा सही  होता तो यह वारदात नहीं होती।

गाजियाबाद में लगातार हो रही वारदातों के बाद ऐसा लगने लगा है कि पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। डकैती के अलावा चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। साथ ही जिले चेन और मोबाइल स्नेशिंग की घटना भी बड़ी है। इतना ही नहीं लगाता बदमाश बेखौफ है। और पुलिस का लगने लगा है किसी पर कोई जोर नहीं है।

Tags

Related Articles

Back to top button