Breaking Newsउत्तरप्रदेश

हाथरस प्रकरण को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रसपा के कार्यकर्ताओं कि पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

खबर वाणी मनीष पराशर

मेरठ। हाथरस में हुए गैंगरेप प्रकरण को लेकर पूरे प्रदेश में तमाम विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को घेरने में लगी है तमाम जगहों पर प्रदर्शन, धरना और मौन व्रत सत्याग्रह जैसे फार्मूले अपनाए जा रहे हैं जबकि हाथरस प्रकरण में सरकार की तरफ से थानाध्यक्षों और एसपी पर भी कार्यवाही कर दी गई है लेकिन उसके बावजूद प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी विपक्ष करता दिखाई दे रहा है मेरठ में भी आज प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस ने जमकर धक्का-मुक्की हुई।

मेरठ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज मेरठ कमिश्नरी पार्क से कलेक्ट्रेट तक धरना प्रदर्शन किया जबकि गैंगरेप प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने तक की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मुख्यमंत्री का पुतला प्रदर्शन कर रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों से छीन लिया जिसके बाद प्रसपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी के साथ भी पुलिस की धक्का-मुक्की हुई।

जिसको लेकर तमाम पदाधिकारी और नेता पुलिस से भिड़ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से भी धक्का-मुक्की की जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता शैंकी वर्मा ने बताया कि पुतला बलात्कारियों का था मुख्यमंत्री का नहीं लेकिन पार्टी में ही सैंधमारी दिखाई दी प्रसपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने उल्टा शैंकी वर्मा पर ही वार करते हुए कहा कि पुतला बलात्कारी का नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का था क्योंकि वही प्रदेश में रेप करा रहे हैं।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा योगी सरकार के इशारे पर ही प्रदेश में रेप कांड बढ़ गए हैं बल्कि उन्होंने तो खुद मुख्यमंत्री को ही रेपिस्ट की संज्ञा तक दे डाली लेकिन कुछ पदाधिकारी उसको छुपाने में लगे रहे कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भारी मात्रा में बाल्मीकि समाज के लोग भी मौजूद थे जो प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए तो वही जब पुलिस की धक्का-मुक्की पार्टी पदाधिकारी और महिलाओं के साथ होनी शुरू हुई तो पुलिस के खिलाफ भी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू करते हुए कमिश्नरी पार्क में ही धरने पर बैठ गए जिसके बाद काफी समझाने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया और अपनी नाराजगी जाहिर की।

धरना प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस को ऊपर से ही आदेश दिए गए थे सिविल लाइन सर्किल के तीनों थानों की पुलिस को कमिश्नरी चौराहे से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक लगाया गया था लेकिन उसके बावजूद भी प्रसपा के पदाधिकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर केवल थोड़ी छीना झपटी हुई थी किसी भी महिला से कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया लेकिन मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और उनके खिलाफ गलत बयान देने पर पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तो वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर उनके साथ अन्याय हुआ तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा उनकी आवाज को कोई अगर जब आएगा तो लखनऊ तक सरकार का घेराव किया जाएगा। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द बलात्कारियों को गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में प्रसपा के जिला अध्यक्ष जीतू नागपाल, प्रवक्ता शैंकी वर्मा,अज्जू पंडित, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी और तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button