Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

राज्यसभा सांसद के गनर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने घटना पर दुःख व शोक प्रकट किया

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। कवि नगर थाना क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के गनर की रात करीब 8:30 बजे मौत हो गई। बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के गनर गौरव कुमार ने रविवार की रात करीब 8:00 बजे अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर गनर के साथ कमरे में रहने वाले राज्यसभा सांसद के ड्राइवर संजय ने देखा तो गनर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारी को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया आनन फानन राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के आवास पहुंचे। आला अधिकारियों ने नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में सिपाही गौरव कुमार को भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बागपत जिले के गांव सरूरपुर के रहने वाले गौरव कुमार पुत्र राजपाल सिंह बीते करीब 6 महीने से कवि नगर इलाके के एफ़ 91 में रहने वाले भाजपा राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के यहां गनर की ड्यूटी कर रहा था। सिपाही गौरव कुमार के साथ ड्राइवर संजय सिंह भी रहता है संजय सिंह के मुताबिक रविवार की रात करीब 8:00 बजे संजय ने देखा कि गौरव कुमार फोन पर कान में लीड लगाकर किसी से बात कर रहा था। ड्राइवर के मुताबिक देखने में लग रहा था कि गौरव घर पर बात कर रहा है ड्राइवर संजय देखकर कमरे से बाहर चला गया तभी अचानक से गोली की तेज आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर संजय तुरंत कमरे की ओर दौड़ पड़ा तो देखा कि गौरव कुमार खून से लथपथ घायल अवस्था में कमरे में पड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव कुमार के ठोड़ी के नीचे गोली लगी सिपाही गौरव कुमार को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि गौरव कुमार राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के यहां करीब 6 महीना से सुरक्षा गार्ड में तैनात थे। और आपने आप को खुद अपनी कार्बाइन से गोली मार ली। गौरव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की इस कारण का भी स्पष्ट अभी पता नहीं चल पाया है। गौरव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। गाजियाबाद जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस घटना पर दुख व शोक प्रकट किया है। साथ ही पूरा पुलिस परिवार दिवंगत सिपाही के परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ा है।

Tags

Related Articles

Back to top button