Breaking Newsउत्तरप्रदेश

दिन निकलते ही शहर भरमन पर निकली पालिकाध्यक्ष, लापरवाह कर्मचारियों को जमकर लगाई फटकार, काम करने वालों की थपथपाई पीठ

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में दिन निकलते ही पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल सड़कों पर नजर आईं ,जहां पालिकाध्यक्ष ने शहर भर में चल रहे विकास कार्यों सहित साफ-सफाई का पैदल ही औचक निरीक्षण किया तो वहीं दूसरी तरफ साफ- सफाई के कार्य में लापरवाही बरतने वालों को फटकारा भी ,तो वहीं साथ ही साथ जो लोग निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं ऐसे लोगों की पीठ भी थप -थपाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः शहर में नगर पालिका टीम सड़कों पर घूमती दिखाई दी यहां पालिका कर्मचारियों का नेतृत्व खुद पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल व् उनकी टीम करती देखी गई। टीम द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी, फ्रेंड्स सहित कई अन्य कालोनियों में पहुंची जहां शहर में चल रहे साफ- सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया।

सफाई अभियान के निरीक्षण में कुछ कर्मचारी अपनी डियूटी से नदारद भी मिले जिन्हें पालिकाध्यक्ष ने मोके पर ही बुलवाकर कड़ी फटकार भी लगाई तो वहीं दूसरी तरफ जो कर्मचारी निष्ठा के साथ समय से पहुंचकर अपना कार्य करते मिले उनकी पीठ भी पालिकाध्यक्ष द्वारा थपथपाई गई इस मोके पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राठी, स्टेनो गोपाल त्यागी सहित नगर पालिका परिषद् के कई अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रीय वार्ड मेंबर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button