Breaking Newsउत्तरप्रदेश

किसानों का चक्का जाम,कृषि अध्यादेशों में संशोधन ना हुआ तो खामियाजा भुगतेगी सरकार

खबर वाणी आकाश कुमार

शामली। जनपद में किसानों द्वारा भारत बंद को लेकर करीब दर्जन भर मुख्य चौक चौराहों पर चक्का जाम किया गया है। जहां आक्रोशित किसान जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है और अपनी भड़ास निकलते दिख रहे है। वहीं किसानों ने सरकार से दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि जब तक सरकार इन काले कृषि अध्यादेशों को वापस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

वहीं किसानों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है और बहुत सी जगह जहा कोई मजबूत नेता नहीं है वहां पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाकर हमारे लोगो को वापस भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा नगर के अजंता चौक पर धरना दे रहे सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले करीब 13 दिनों से दिल्ली के सभी बॉर्डरो पर किसान कृषि अध्यादेशों के विरोध में आंदोलन कर रहे है।जिसे देखते हुए आज सभी किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है।जिसके चलते जनपद में कई मुख्य चौक चौराहों पर किसानों द्वारा चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

जिसमें जनपद के अलग अलग मुख्य चौराहों पर हजारों किसान चक्का जाम कर रहे सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे है। चक्का जाम कर रहे किसानों का कहना है कि ये सरकार किसानो को बर्बाद करना चाहती है।और अगर किसान बर्बाद होगा तो वह सरकार को भी बर्बाद कर देगा।किसानों ने बताया यह सरकार जिन कृषि अध्यादेशों को किसानों के हित में बता रही है।

यह कृषि अध्यादेश पूर्ण रूप से किसान विरोधी है।किसानों ने कहा कि ये सरकार किसानो की चुनी हुई सरकार है। किसानों ने प्रधानमंत्री और मुखमंत्री पत तंज कसते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही इसी तरह चलती रही तो आगामी चुनावों में एक को बस्ता देकर गुजरात की तरफ चलता कर दिया जाएगा।

वहीं दूसरे को वापस मठ में भेज दिया जाएगा। किसानों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने उनके कई किसान नेताओं को भी नजरबंद कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनके किसान भाईयो को धरनास्थल पर भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक इन कृषि अध्यादेशों में एमएसपी लागू नहीं की जाएगी तब तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।वहीं दूसरी ओर नगर के अजंता चौक पर धरना दे रहे सैकड़ों किसानो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button