Breaking Newsउत्तरप्रदेश

कई सालों से हो रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी से यौन शोषण, अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी के साथ रेप

आरोपी ने अश्लील फोटो भी किये वायरल, उच्च अधिकारीयों के आदेश पर हुआ मामला दर्ज

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने रिश्ते के अपने फूफा जकी व एक महिला सहित 4 लोगो पर योन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मामले में गांव सरवट के जकी पर बलात्कार और ब्लैक मेलिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसके साथ ही सपा नेता के भाई पर भी आरोप लगाए गए है पीड़ित महिला खिलाड़ी की तहरीर पर मुज़फ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर सपा नेता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 376 में अभियोग दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुसार जहां पूरे राज्य में महिला संबंधित अपराध रोकने के लिए मिशन शक्ति, महिला शक्ति आदि अभियान चलाया जा रहा है, तो वहीं बावजूद इसके महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले पा रहे है।

ताजा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सरवट का है। जहाँ एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने अपने ही रिश्तेदार मोहम्मद जकी,उसके भाई पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी व रिजवान त्यागी के साथ एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कई वर्षो से आरोपी तमंचे के बल पर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर बलात्कार की घटना को अंजाम देता आ रहा है।

साथ ही आरोपी ने महिला खिलाड़ी के अश्लील फोटो मोबाइल में भी कैद कर लिए जिनके बल पर तभी से आरोपी महिला खिलाड़ी को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला खिलाड़ी का शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था।

शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button