Breaking Newsउत्तरप्रदेश

बुआ ने किया था अपने ही भतीजे का अपहरण, पुलिस ने 24 घंटो में किया बरामद

खबर वाणी मनीष पराशर

मेरठ। टीपी नगर पुलिस की सजगता से मासूम प्रिंस की जान जाते-जाते बच गई। पुलिस ने महज 24 घंटे में मासूम के अपहरण का खुलासा करते हुए अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया। बताते चलें देव लोक कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक निक्की के 10 वर्षीय बेटे प्रिंस को शुक्रवार दोपहर दो महिलाओं ने घर से बाहर खेलते समय अगवा कर लिया था।

एसओ टीपी नगर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चे की तलाश में लगातार जुटी पुलिस की टीम ने मासूम प्रिंस को शनिवार दोपहर शास्त्री नगर से बरामद कर लिया। बच्चे का अपहरण करने वाली कोई और नही खुद उसकी सगी बुआ सरिता है। सरिता ने ही अपनी सहेली पूजा के साथ मिलकर अपने भतीजे प्रिंस का अपहरण किया था। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्चे को बाइक पर बैठा कर ले जाने वाले महिलाओं के साथी युवक की तलाश की जा रही है।

आरोपी बुआ

पुलिस के मुताबिक सरिता मासूम प्रिंस के पिता निक्की की सगी बहन है। लगभग तीन साल पहले सरिता का अपने पति से तलाक हुआ था। उस समय सरिता के खराब चाल-चलन के कारण निक्की और परिवार के अन्य लोगों ने सरिता के बच्चे को उसके पति के सुपुर्द कर दिया था। जिसके चलते सरिता अपने भाई से रंजिश रखने लगी थी। इसीलिए उसने प्रिंस को अगवा किया। यदि पुलिस प्रिंस को बरामद नहीं करती तो अपहरणकर्ता मासूम की हत्या करने वाले थे।

Tags

Related Articles

Back to top button