Breaking Newsउत्तरप्रदेश

नारी सुरक्षा कार्यक्रम में पहुंचे तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा, छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

खबर वाणी / भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज बुढ़ाना में बीती बुधवार की देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने सैंकड़ो छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए। जेलर दीपक शर्मा ने एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी के साथ रिबन काटकर समारोह का शुभारंभ किया। जिसमें शुमायला खान, तनु, आशी, सना, अफ्शा, काजल, काफिया, गरिमा त्यागी ने अतिथियों का कालेज की और से स्वागत किया व उनको चंदन तिलक लगाया। छात्रा तनु त्यागी, अजमत, काजल व अफसा ने कालेज की और से जेलर दीपक शर्मा को बेज लगाया।

इससे पूर्व सब अतिथियों का परिचय हुआ। छात्रा कहकशां, ज्योति, रुखसार, प्रिया, कनुप्रिया ने सरस्वती वंदना की। छात्रा आकृति, सलोनी, कृतिका अर्चना ने स्वागत गीत गाया। छात्रा शिवानी राठी ने सत्यम शिवम सुंदरम पर डांस किया। अन्य छात्रा शिवानी ने भी आजा नच ले पर डांस किया।

राधा रानी कहो तो अभी जान दे दूं पर पायल नीलाक्षी ने ग्रुप डांस किया। चिट्टे सूट से गाने पर सलोनी कृतिका अर्चना ने ग्रुप डांस किया। बेटी बचाओ विषय पर छात्रा सीरत जैदी व महिला सशक्तिकरण पर नेहा पंवार ने स्पीच दी। घूमर पर सलोनी आशी ने ग्रुप डांस किया।

फुलकारी पर आकृति ने डांस किया। छात्रा रुपल शर्मा अर्चित त्यागी ने लग जा गले गीत गाया। छात्रा प्रिया, गीता, मानसी, प्रिया मलिक, पूनम, नेहा, उमेतमीन, सविता, कहकशां ने जलवा तेरा जलवा में अभिनय कर वाहवाही बटोरी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अर्चित त्यागी आरती पंवार ने स्पीच दी। शिवानी ने नगाड़े संग ढोल पर डांस किया। सोंग 52 गज का पर आशी, पायल, नीलाक्षी रिया ने डांस किया। मां सोंग कहकशां ने गाया। निगोडा गाने पर रुखसार ने डांस किया। सैय्या सुपर स्टार गाने पर शुमायला खान ने डांस किया।

दहेज प्रथा पर प्रिया सैनी ने स्पीच दी। चटक मटक पर सलोनी व कमली कमली पर तनु त्यागी ने डांस किया। काजल ने सोंग सुनाया। काजल ने तहजीब शराफत गीत को अपने मधुर कंठ से गाया। घनी बावरी पर आशी ने डांस किया। रंगीलो मारो ढोलना पर ग्रुप डांस में शिवानी आशा ने सभी का मन मोहा।

हम्यूनिटी पर सलोनी ने स्पीच दी। कोकोकोला पर पायल ठाकुर ने डांस किया। दीवानी मस्तानी पर शिवानी राठी ने डांस किया। नारी सम्मान व सुरक्षा पर शाहीनूर व आशी ने स्पीच दी। गज भर पानी पर अनुराधा धीमान व मैय्या यशोदा पर पायल ने डांस किया। इफरा ने ग़ज़ल सुनाई।

तेरी नचाई पर दीपा ने डांस किया। ऐ वतन‌ तेरे लिए गीत शिवानी भारद्वाज ने गाया। शमा, शहजादी, रुखसार व मरियम ने दिल तेरा पर डांस किया। जेलर दीपक शर्मा ने बुढ़ाना तहसीलदार मनोज कुमार, एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी, सना शाह, डायरेक्टर रिखम सोनी, हैंगओवर नाइट्स पार्टी के एमडी साहिल सोंधी, एयर होस्टेस हीर नाज, रेडियो जॉकी ज्योति तोमर व डीपीओ रागिब सिड,

वामिक इलाही, एकेएस7 न्यूज चैनल के आनर मुशर्रफ सिद्दीकी के साथ नसीम कुरैशी की आगामी वेब सीरिज शूटआउट एट मुजफ्फरनगर का पोस्टर लांच किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड शिक्षक राजवीर सिंह मलिक ने जेलर सहित सभी अतिथियों के जीवन को एक कविता को रुप देकर उनको भेंट की। यहां पर छात्राओं द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी का अतिथियों ने अवलोकन किया।

इसी बीच 10 वर्षीय चित्रकार अब्दुल्ला कुरैशी ने जेलर दीपक शर्मा को उनकी चित्र वाली पैंटिंग भेंट की। कार्यक्रम के आयोजक कालेज प्राचार्य डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार शर्मा और नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।

यहां भाषण प्रतियोगिता में छात्रा सीरत जहां जैदी प्रथम, डांस प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, आशी द्वितीय, पायल ठाकुर तृतीय स्थान पर आई। रैंप वॉक में मिस कालेज का खिताब बीए की छात्रा प्रिया को मिला। यहां पर दो दर्जन से भी अधिक मॉडल्स ने एयर होस्टेस और मॉडलिंग शो जज हीर नाज के साथ रैंप वॉक कर वाहवाही लूटी। कालेज की अध्यक्षा, बिरमो देवी से सभी अतिथियों ने आशीर्वाद लिया।

शाहपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मास्टर सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र कौशिक, मास्टर समय सिंह शर्मा, मनोज भारद्वाज, रामोतार शर्मा के अलावा कालेज स्टाफ में शिल्पी शर्मा, शिखा वत्स, विशाखा, विदुषी, कामिनी, अंजु, अंजलि मलिक, किरण, मिंटू, रुपेश मलिक, सचिन कौशिक आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कुल मिलाकर कार्यक्रम लगभग 6 घंटे तक चला। जो पूर्ण रूप से सफल रहा।

Related Articles

Back to top button