Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर हिंदी भवन में महिलाओं के सम्मान में बृहद कार्यक्रम संपन्न

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत रूप से किया गया शुभारंभ नारी शक्ति के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में आयाम हासिल करने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया सम्मानित भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उनके आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित कर रही है विभिन्न योजनाएं।

आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनकी सुरक्षा के संबंध में चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से दी गई जानकारी प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना का आयोजित कार्यक्रम में सभी नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके कल्याणार्थ संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान भारतीय संस्कृति नारी शक्ति को विभिन्न रूपों विशेष स्थान प्रदान किया गया है।

भारत नारी शक्ति को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि भारतीय संस्कृति के अनुरूप देश की नारी शक्ति को और अधिक मजबूत एवं स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सके। आज देश भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद के हिंदी भवन लोहिया नगर में भी यह दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मा0 वित्त, संसदीय मामले एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सुरेश खन्ना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ बड़े ही सम्मान के साथ हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं।

महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी और ईश्वर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कामना की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने वित्तीय बजट में भी महिलाओं के लिए काफी प्रावधान किए है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर गाजियाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद में 48.69 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भवन निर्माण का शिलान्यास किया। प्रभारी मंत्री द्वारा गाजियाबाद की सशक्त महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने बेटी और बेटे में भेद न करने के और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए वहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों एवं आमजन को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया हुआ है। स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान एवं उन्हें और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश भर में मिशन शक्ति अभियान का संचालन भी किया जा रहा है। चलाए गए इस अभियान का मूलमंत्र यही है कि हम नारी शक्ति को अधिक से अधिक जागरूक करते हुए उन्हें सरकारी कार्यक्रमों का भरपूर लाभ उपलब्ध करा सके।

जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें भारत की नारी शक्ति की महत्ता के संबंध में स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहां कि आज का दिवस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके सम्मान एवं उनकी सुरक्षा के संबंध में विगत वर्ष में जो हमने कार्य किए हैं उन्हें स्मरण करने एवं आगामी 01 वर्ष की योजना बनाने की प्रेरणा देता है हमें संकल्प लेकर आज महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान एवं नारी शक्ति को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

यहां पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्वावलंबी बनाने एवं उन्हें जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 24 विभाग के द्वारा विभिन्न स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति के रूप में जनपद में जो महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष आयाम हासिल कर रही हैं उन्हें चिन्हित करते हुए आगामी दिनों में उनका सम्मान बढ़ाने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि आज के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं के लिए नारी शक्ति, सम्मान एवं स्वावलंबन के कार्यक्रम जनपद में संचालित हैं जोकि महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल है। आज के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मा0 प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, डॉ0 रिचा सूद प्रिंसिपल रॉयल किड्स स्कूल, निधि मलिक सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, विभा चौधरी नेटबॉल प्लेयर, डॉ0 शारदा मोहन, डॉक्टर किरण, आराध्या शर्मा (योग), रश्मि ओझा (पत्रकार) सहित अन्य महिला शक्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग, मा0 सांसद राज्यसभा अनिल अग्रवाल, गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा, बी0जे0पी0 महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, विधायक मोदीनगर अजीत पाल त्यागी, विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर, विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, उप जिलाधिकारी सदर डी0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एन0के0 गुप्ता, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button