Breaking Newsउत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय महासचिव का टोल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

सहारनपुर जाते समय कुछ देर के लिए टोल पर रुके युद्धवीर सिंह धरना रत किसानो का बढ़ाया हौसला! ठाकुर कुशलवीर सिंह

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत देवबंद- सहारनपुर स्टेट हाईवे टोल पर भारतीय किसान यूनियन के 23 वे दिन भी धरना प्रदर्शन के दौरान आज सहारनपुर जाते वक्त राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने टोल पर धरनारत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए जहां एक तरफ उनकी पीठ थप थपाई, तो वही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय महासचिव को फूल मालाएं पहना उनका जोरदार स्वागत किया स्वागत के बाद राष्ट्रीय महासचिव सहारनपुर की ओर कूच कर गए।

दरअसल पूरा मामला जनपद के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत देवबन्द -सहारनपुर स्टेट हाईवे का है जहां आज भारतीय किसान यूनियन के 23 वें दिन भी धरना प्रदर्शन के दौरान आज देर शाम रोहाना टोल पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह पहुंचे‌।

जहां उन्होंने धरनारत अपने पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं की पीठ थप थपाई और उनका हौसला बढ़ाया।

जिसके चलते किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और धरना प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह के साथ अन्य किसानों ने अपने नेता का फूल मालाएं पहनाकर जयकारा लगाते हुए भव्य स्वागत किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह के साथ ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, प्रवीण त्यागी चेयरमैन रोहाना गन्ना समिति, आदेश बाबा, विजेंदर त्यागी उर्फ रावण, बॉबी त्यागी, शशिकांत शर्मा उर्फ गोगा, अजय पंडित, कुलदीप मलिक, गोल्डी, दीपक मलिक, अनिल त्यागी, अमित त्यागी, रोशन चौहान, राजीव राणा, बबलू त्यागी, पप्पल, हसरत प्रधान, मोहसीन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button