Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

गर्भवती महिला मानसून सत्र के मौसम में रखे अपना ज्यादा ध्यान, नही तो हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

खबर वाणी संवाददाता

गाज़ियाबाद। मानसून का मौसम आते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट तो लाता ही है साथ ही गंभीर बीमारियों को दस्तक भी देता है। मानसून में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपना ज्यादा ध्यान रखना चाहिये।

गाजियाबाद के महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका संगीता गोयल ने बताया कि मॉनसून के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान ज्यादा रखना चाहिये।

डेंगू ,चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां मानसून में लोगों को ज्यादा होती है। ऐसे में अपने घर के आस-पास पानी जमा नही होने दे। घर मे साफ सफाई रखे। फिनाइल से पोछा सुबह-शाम लगाये। जिससे गर्भवती महिलाओं के साथ परिवार के और भी लोग सुरक्षित रहें।

संगीता गोयल मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने बताया कि मानसून सत्र में साफ -सफाई का खास तौर पर ध्यान रखें। और अपने घरों के आसपास बिल्कुल भी गंदगी न होने दे, और सभी लोग घरों में फिनायल का पोछा जरूर करे, हो सके तो घर के आसपास और घरों के अंदर दवाई का समय समय पर छिड़काव जरूर करते रहे।

गर्भवती महिलाओं को इस मानसून सत्र में विशेष ध्यान रखना जरूरी है क्यो अगर गर्भवती महिला को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी हो गयी औऱ महिलाओं ने ज्यादा लापरवाही बरती तो महिलाओं के लिए गंभीर समस्या आ सकती है। अगर घरों में कूलर का इस्तेमाल किया जा रहा है तो कूलर का समय समय पर पानी जरूर बदलते रहे।

कोरोना महामारी बीमारी हमसे ज्यादा दूर नही गयी है, हमे बिल्कुल भी लापरवाही नही बरतनी है, क्योकि हमने कोरोना पर कुछ हद तक काबू पा लिया है और काबू पाने के लिए वेक्सीनेशन चल रहा है। हमे अभी भी दो ग़ज़ की दूरी और मास्क है जरूरी का पालन करना बहुत जरूरी है क्योंकि ये दूरी और मास्क भी हमारे लिए एक वैक्सीन का ही काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button