Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम जोनल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों को 3 महीने से नही मिला वेतन, आर्थिक तंगी के संकट से लग रहे सफाई कर्मचारी

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। नगर निगम के विजयनगर जोनल कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है। नगरनिगम ने वाबाग नाम की कंपनी को एक साल पहले सीवर की सफाई का ठेका दिया था। ठेका मिलने के बाद वाबाग कंपनी ने सफाई कर्मचारियों से काम करवाना शुरू कर दिया था।

वाबाग कंपनी ने सफाई कर्मचारियों से काम तो करवा लिया लेकिन पिछले 3 महीने से वेतन नहीं दिया है। वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मचारी आर्थिक संकट से लड़ रहे हैं।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह किराये के मकान में रहते हैं और किराया नहीं देने पर मकान मालिक उन्हें घर से निकालने की बात कर रहा है।

घर के साथ-साथ खाने का संकट भी बना हुआ है। अब देखना है कि सफाई कर्मचारियों को उनका वेतन कब तक मिल पाता है।

Tags

Related Articles

Back to top button