Breaking Newsउत्तरप्रदेश

प्रदेश भर के कई शहरो सहित ग्रामीण इलाकों तक निकली सपा साईकिल रैली, कई मांगो को लेकर सपाइयों ने जमकर की नारेबाजी

भगत सिंह / वसीम अहमद

मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज यानि 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जनपद भर में साइकिल यात्रा रैली का किया आयोजन यहाँ जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने हरि झंडी दिखाकर इस साईकिल यात्रा को रवाना रवाना किया यह साईकिल रैली शहर सहीत ग्रामीण इलाक़ों में भी निकाली गई जिसमे भारी संख्या में युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रैली में अखिलेश यादव जिन्दाबाद सहित योगी तेरी तानाशाही, आदि के जमकर नारे भी लगाये गए जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बन्दों बस्त किये गए थे।

 

जनपद  में आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक जयप्रकाश मिश्र की जयंती और  भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को लेकर साइकिल रैली का आयोजन करते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में यह साइकिल रैली निकाली गई जिसको जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर सपा कार्यालय से रवाना किया।

इस साईकिल रैली में सपाइयों ने कहा कि यह साइकिल रैली भारतीय जनता पार्टी की दलगत राजनीति व नीतियों के खिलाफ, बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ, गरीब मजलूमों पर जुल्म ज्यादती आदि के खिलाफ निकाली जा रही है।

सपाइयों ने कहा की जनता इस रैली से हमारा साथ देकर 2022 के चुनाव मैं सपा की सरकार बनाने के पक्ष में है और हमे पूर्ण विश्वास है की आने वाले 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

इस साइकिल रैली में सपा के धुरंधर गौरव स्वरूप, अनिल विधायक, राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल ,साजिद हसन, सलभ गुप्ता, महेश बंसल, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, राशिद सिद्दीकी, मुकेश चौधरी ,गोरव जैन सहित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे।

इस साइकिल रैली में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता वह छोटे-छोटे बच्चे शामिल रहे इस साईकिल रैली के चलते कई जगह जाम की स्थिति भी बन रही साथ ही साथ नगर एंव ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बारिश में भी  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। यह साईकिल यात्रा नगर सहित कस्बों देहात आदि क्षेत्रो में भी निकाली गई।

Tags

Related Articles

Back to top button