Breaking Newsउत्तरप्रदेश

पुलिस ने लूट करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 5 लुटेरे गिरफ्तार, लाखों की नगदी सहित एक कार व स्कूटी बरामद

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। जनपद की थाना नई मंडी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है पुलिस ने मेऱठ, मुजफ्फरनगर, लखनऊ आदि में की गयी लूट की घटनाओं का पर्दा फाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों की नगदी, एक कार सहित घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

आज हुई प्रेस वार्ता के दौरान एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने जानकारी देते हुए बताया की दिनाक 05/12/21 को अज्ञात बदमाशो द्वारा आलोक मित्तल पुत्र जनेश्वर दास मित्तल निवासी लक्षमण विहार, थाना नई मंडी मु०नगर की गले की सोने की चैन को लूट लिया गया था।

जिसके सम्बन्ध में थाना नई मंडी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अनावरण हेतु कई टीम गठित की गयी थीं।

उन्होंने बताया की दिनांक 13-14/12/21 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए क्षेत्र के ए0टू0जेड टी पाईन्ट के पास से चैकिंग के दौरान 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

◆गिरफ्तार किये गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम पते

1. इकराम पुत्र असगर अलवी निवासी जाकिर कालोनी थाना लिसाङी गेट जनपद मेरठ।

2. तुषार पुत्र मारूती (मराठा) निवासी गंगौती थाना मरूअर जनपद सतारा, महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।

3. वैभव उर्फ सुभाष पुत्र पोपट निवासी करसुन्डी थाना करसुन्डी जनपद सांगली (मराठा) महाराष्ट्र हाल पता कैलाश डेरी के पास थाना नौचन्दी जनपद मेरठ।

4. बब्बू उर्फ बाबू मलिक पुत्र इकराम मलिक निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ हाल पता गली न0-02 म0न0 डी 87 मुस्तफाबाद थाना करावलनगर, दिल्ली।

5. साजिद पुत्र सलीम निवासी जाकिर कालोनी मदीना मस्जिद के पास थाना लिसाङी जनपद मेरठ होना बताया है।

एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने बताया की पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामदगी।

1. 79800 हजार रूपये नकद
• 30,000 हजार रूपये(मु.अ.स. 637/21 धारा 392/411 भादवि थाना नई मण्डी से सम्बन्धित)

• 40,000 हजार रूपये (मु.अ.सं. 350/21 धारा 392/411 भादवि थाना नौचंदी, मेरठ से सम्बन्धित)

• 9,800 रूपये (मु.अ.सं. 666/21 धारा 392/411 भादवि थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ से सम्बन्धित)

2. एक सफेद रंग की बलैनो कार नं0- DL 5 CR 7445 (घटना में प्रयुक्त) तथा एक स्कूटी भी बिना नम्बर (घटना में प्रयुक्त ,05 घडियां (नकली राडो की) बरामद की गई है।

एसपी सिटी ने बताया की पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम उपहार भेट कर अंगुली का नाप लेने के बहाने अंगूठी निकला लेते हैं तथा गले की चैन की हाल मार्क देखने के बहाने चैन उतरवा लेते है, हमने जनपद बुलन्दशहर ,मेरठ, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ, बरेली, आगरा आदि जगहों में इसी प्रकार की घटनाएं की हैं। आज पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button