Breaking Newsउत्तरप्रदेश

जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु अभियान की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया गया रवाना

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए 29 जून से 3 जुलाई तक वृहद् जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका आज शुभारम्भ नगर पालिका प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर किया गया है जनपद मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन एवं उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जन-जागरूकता अभियान की आज शुरूआत की गयी।

इस अभियान के प्रथम दिन जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर एक जनजागरूकता रैली का आज शुभारम्भ नगरपालिका परिषद के परिसर से किया गया।

यह जन जागरूकता रैली शहर के शिव चौक, झांसी रानी, कोर्ट रोड से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची रैली में सैकड़ो महिलाएं, छात्र/छात्राएं एवं जनसामान्य पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे साथ ही साथ नगर वासियों को भी जागरूक कर रहे थे। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न किये जाने के सम्बन्ध में जनसामान्य को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा शपथ भी दिलाई गई।

यहां क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जाएगा व लोगो को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, ईको मेला, महासफाई अभियान आदि का आयोजन भी किया जायेगा।

आज की इस रैली सहित इस पूरे अभियान में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रही है।उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक देश के पर्यावरण के लिए बहुत घातक है हम सभी मिलकर इसकी रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

रैली में एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज मुजफ्फरनगर के अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। रैली में नरेंद्र बहादुर सिंह ऐ डी एम प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इमरान अली, विपुल कुमार, मनीष कुमार, दिवाकर देव गहलौत, रविश प्रताप सिंह, शुभम तथा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारीगणों के अलावा सैंकड़ों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button