81 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार
गांजा तस्कर महिला के पति राहुल की तलाश में जुटी विजयनगर पुलिस
खबर वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक गांजा तस्कर महिला 81 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार की गई, गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार के आदेशों के बाद विजयनगर पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में चैंकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान गौशाला फाटक चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने सुलभ शौचालय आर्मी ग्राउंड सेक्टर 9 विजय नगर से एक गांजा तस्कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। जो विजय नगर थाना क्षेत्र सहित दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में अपने पति के साथ मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी करती है।
गांजा तस्कर महिला का पति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे कि विजयनगर पुलिस महिला के फरार पति की तलाश में जुट गई है, जल्द ही फरार पति को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।