Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बलराम नगर में किया श्री धार्मिक रामलीला का उदघाटन

भगवान श्रीराम थे सहनशील और धैर्यवान : ईश्वर मावी

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी नगर पालिका क्षेत्र की बलराम नगर कालोनी में चल रही श्री धार्मिक रामलीला का उदघाटन किया। भाजपा नेता ईश्वर मावी के रामलीला मंचन में पहुंचने पर रामलीला के संरक्षक कालीचरण गर्ग व अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने माता दुर्गा की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया।

श्री धार्मिक रामलीला में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि बलराम नगर में श्री धार्मिक रामलीला का आयोजन पिछले 32 वर्षों से हो रहा है और उन्हें प्रति वर्ष रामलीला में आने का सौभाग्य मिलता है श्री मावी ने कहा कि भगवान श्री राम बेहद सहनशील और धैर्यवान के साथ साथ आज्ञाकारी पुत्र भी थे उन्होंने हमेशा मर्यादा का पालन किया।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य पति सूरज मावी, जगमोहन अरोड़ा, सुनील भारद्वाज, अजीत अरोड़ा, योगेश गुप्ता, जितेंद्र भाटी, अवनीश त्यागी, रमेश शर्मा, अशोक भाटी, अमित धामा, आकाश मुखिया, रवि मावी, राहुल बैसोया, विकास गर्ग, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button