Breaking Newsउत्तरप्रदेश

जमीनी विवाद और थाने के बाहर भाकियू का धरना प्रदर्शन

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा होने के विवाद के चलते दोनों पक्षों के तकरीबन एक दर्जन के करीब व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कल दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को शांति भंग में चालान कर जेल भेजा गया था।

जिसके चलते आज सुबह फिर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद के चलते एक पक्ष के तकरीबन 8 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज 2 व्यक्तियों का गंभीर धाराओं में चालान कर दिया गया था।

वहीं पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बीकेयू कार्यकर्ताओं ने रतनपुरी थाने मे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर बुढ़ाना सीओ व खतौली एसडीएम सहित 5 थानों की फोर्स रतनपुरी थाने पर पहुंची। और किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया पर कार्यकर्ता नहीं माने और धरने पर बैठ गए।

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र का है जहां पर पिछले कई सालों से एक जमीन पर विवाद चल रहा था। जहाँ कल भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष कपिल सोम पक्ष व दूसरे पक्ष में विवाद हो गया था।

पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पक्ष के तीन व्यक्ति व दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों का शांति भंग में चालान कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। वही आज सुबह युवा जिला अध्यक्ष पक्ष व दूसरे पक्ष में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया। विवाद के चलते युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया।

जिसके चलते दूसरे पक्ष के तकरीबन 8 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपिल सोम सहित उसके भाई को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

जब इसकी सूचना भारतीय किसान यूनियन के उच्च अधिकारियों व पदाधिकारियों को पता लगी तो उन्होंने तुरंत अपने सभी कार्यकर्ताओं को रतनपुरी थाना में पहुंचने के लिए कहा रतनपुरी थाना में भारी संख्या में किसान यूनियन कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाने पहुंच गए।

और पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया फिर भी किसान यूनियन कार्यकर्ता नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। अभी भी रतनपुरी थाने में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है।

◆क्या कहते है सीओ बुढ़ाना विनय गौतम…

विनय गौतम का कहना है कि कल दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया गया था आज फिर गांव के कुछ लोगों के उकसाने पर प्रधान पति पक्ष कपिल सोम ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें 8 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रधान पति व उसके भाई को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button