Breaking Newsउत्तरप्रदेश

बुजुर्ग पिता की बेटा-बेटी ने नही की कदर तो बुजुर्ग ने अपनी करोडों की जमीन व शरीर किया सरकार के नाम

पिछले सात महीनों से वृद्धा आश्रम रह रहे एक बुजुर्ग ने अपने बच्चों की अनदेखी से दुःखी होकर चल अचल संपत्ति व शरीर  सरकार के नाम किया 

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां परिवार की अनदेखी से नाराज एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने सगे बेटे बेटियों से संपत्ति के साथ-साथ अपने अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया है। बच्चों की इस लापरवाही और बेकद्री की वजह से बुजुर्ग व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश सरकार के नाम करोड़ो की संपत्ति के साथ-साथ अपने शरीर की भी वसीयत कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी वसीयत में लिखा है कि मरने के बाद उसकी जमीन पर उसके नाम से स्कूल या अस्पताल खोला जाए यह उनकी आखिरी इच्छा होगी।

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा क्षेत्र का है जहां पिछले 7 महीने से वर्धा आश्रम में रह रहे एक 85 वर्षीय व्यक्ति नत्थू सिंह ने अपने बच्चों की बेकद्री और नाराजगी के चलते ना सिर्फ अपने बच्चों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है बल्कि अपनी करोड़ों की संपत्ति को उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है। यहां नत्थू सिंह ने अपनी वसीयत में यह भी लिखा है कि मरने के बाद उनके शरीर को मेडिकल कॉलेज को दे दिया जाए साथ ही उनकी जमीन पर सरकार स्कूल या हॉस्पिटल बनाकर गरीब लोगों का उपचार करें।

बता दें कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी 85 वर्षीय नत्थू सिंह इंटरमीडिएट तक पढ़े हैं और बुढ़ाना गांव में उनके नाम करोड़ो रूपये की लगभग 18 बीघा जमीन है। उनकी 4 बेटियां और एक बेटा भी है। बेटियों की शादी हो गई है और बेटा शादी के बाद अपने परिवार के साथ सहारनपुर में रहता है।

उनका इकलौता बेटा सहारनपुर में सरकारी शिक्षक के रूप में तैनात है नत्थू सिंह की पत्नी की मौत के बाद उनके बच्चों ने भी उनसे किनारा कर लिया और 85 वर्ष की उम्र में उन्हें गांव में अकेला छोड़कर अलग रहने लगे अपने बच्चों की बेकद्री से परेशान होकर नत्थू सिंह फिलहाल खतौली के एक वर्धा आश्रम में पिछले सात-आठ महीनों से रह रहे हैं।

5 बच्चों का पिता होने के बावजूद नत्थू सिंह की कोई देखभाल करने वाला नहीं है शनिवार दोपहर नत्थू सिंह ने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर अपनी करोड़ों रुपए की संपत्ति जिसमें मकान और करीब 10 बीघा कृषि भूमि भी शामिल है। इस संपत्ति को एक वसीयत बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है।

एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार ने बताया की नत्थू सिंह ने अपनी वसीयत में लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसकी जमीन पर उसके नाम से स्कूल या अस्पताल बनाया जाए इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि उनकी मृत्यु के पश्चात् उनके मृत शरीर को शोध अनुसंधान अथवा किसी प्रकार के प्रयोग में इस्तेमाल किया जाए। नत्थू सिंह की इस अनोखी वसीयत के कारण नत्थू सिंह चर्चाओं में बने हुए हैं खतौली वर्धा आश्रम की संचालिका रेखा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि नत्थू सिंह लगभग 6 7 महीने से उनके वर्धा आश्रम में रह रहे हैं इस बीच उनसे मिलने उनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्धा आश्रम में नहीं आया है।

लिहाजा बच्चों से तंग आकर नत्थू सिंह ने शनिवार दोपहर अपनी करोड़ों  की संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है उन्होंने इसके लिए एक वसीयत भी तैयार कराई है जिसमें उन्होंने अपनी सारी संपत्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्य के नाम करते हुए अपने शरीर को भी दान कर दिया है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button