Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

वार्ड 40 साहिबाबाद गांव पार्षद हिमांशु चौधरी के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष ने लाभार्थी संपर्क अभियान” का किया शुभारंभ

खबर वाणी संवाददाता

गाज़ियाबाद। आज महानगर गाजियाबाद के बृज विहार मण्डल के वार्ड 40 साहिबाबाद गांव में उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अन्य भाजपा पदाधिकारियों संग हिमांशु चौधरी पार्षद वार्ड नंबर 40 के निवास स्थान से “लाभार्थी संपर्क अभियान” का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान में सतेंद्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश, संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद, सतपाल प्रधान जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, प्रदीप चौधरी मीडिया प्रभारी महानगर गाजियाबाद, राजेश्वर प्रसाद पूर्व डिप्टी मेयर, पंकज भारद्वाज महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुधीर त्यागी मंडल अध्यक्ष बृज विहार मंडल, योगेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

इस अभियान के अंतर्गत डबल इंजन की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से उनके निवास पर पहुँच कर उनसे भेंट की व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम दी गई एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक वितरित किए गए। साथ ही इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में विशेष रूप से कमरपाल चौधरी, सुबोध चौधरी, भगवान चौधरी, श्याम पाल चौधरी, बिजेंदर चौधरी, गौरव सिरोही, विशाल झा, धर्मेंद्र, अक्षय कौशिक, मनीष त्यागी, देवेंद्र त्यागी, गुंजन श्रीवास्तव, विक्रम सिंह तोमर, मनोज डगर, सूरजभान शर्मा, सुन्नी कौशिक, अभिनव चौधरी, राहुल सेन, धनंजय कौशिक, श्याम दत्त कौशिक, विनोद चौधरी, सुल्लि चौधरी व अन्य सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में भीम आर्मी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दलजीत सिंह को पार्षद हिमांशु चौधरी ने अपने कार्यालय पर भाजपा के सिर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button