जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी गंभीर

खबर वाणी संवाददाता
ग़ाज़ियाबाद। लगातार पूरे जनपद में दोनों अधिकारियों के द्वारा अमन चैन बनाए रखने के संबंध में किया जा रहा है गहन स्थल निरीक्षण, अपने अध्यक्ष अधिकारियों को दिए जा रहे हैं आवश्यक दिशा निर्देश। सीमावर्ती दिल्ली की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए एवं आज जुम्मे की नमाज को पूरे जनपद में शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट शंकर पांडेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के द्वारा संयुक्त रूप से आज पूरे जनपद का गहन स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।

दोनों अधिकारियों के द्वारा अपने भ्रमण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारियों को जनपद में सौहार्द बनाने एवं अमन-चैन कायम रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। अपने भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों के द्वारा गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करते हुए जनपद का सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आवश्यक वार्तालाप भी सुनिश्चित किया जा रहा है। दोनों अधिकारियों का संयुक्त भ्रमण निरंतर रूप से जारी है।