उत्तरप्रदेश

अमरिया थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण बनाये गये एसपी पीआरओ

आठ माह में बेहतर कार्यकाल के लिये क्षेत्र की जनता ने फूल मालाओ से की विदाई

खबर वाणी संवाददाता:-सदर सैफी 

पीलीभीत:- थाना अमरिया प्रभारी मनीराम सिंह का स्थानांतरण होने के बाद आज क्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों ने ढोल तमाशों के साथ फूल मालाओं से लादकर विदाई दी। मनीराम सिंह ने अमरिया थाना परिसर में आठ माह का अपना बेहतरीन कार्यकाल पूरा किया। इन आठ माह में क्राईम को कंट्रोल कर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान अच्छे तरीके से किया।मनीराम सिंह के प्रमुख कार्यो में से भौनी चौराहे पर डस्टर कार में लगी आग से पांच लोगो को बचाना, अमरिया व धुधरी के घरों में गैस सिलेडर मे लगी आग से लोगो को सुरक्षित निकालना।आदि थे जिनके लिये वह जनता के प्रिय हो गये थे। आज सैकडो़ लोगो ने अमरिया थाना पहुंचकर उन्हे फूलमालाओं से लाद दिया और विदाई दी।अब अमरिया के पुष्कर सिंह होगे नये थानाध्यक्ष, फिलहाल पुष्कर सिंह ने चार्ज संभाल लिया है।

Related Articles

Back to top button