भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, शुकतीर्थ पहुंच तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, मण्डलायुक्त व डीआईजी ने भी किया निरीक्षण
भगत सिंह/काजी अमजद अली
मुज़फ्फरनगर/शुक्रतीर्थ। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आगामी 12 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल लेंगे।
आज कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर मण्डलायुक्त व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अधिनिस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ शुकतीर्थ पहुंचकर हैलीपैड, सभा स्थल व गंगा घाट का निरीक्षण किया है यहां आलाधिकारियों ने दोनों हैलीपैड साथ साथ गंगा किनारे मेला ग्राउंड पर बनाने के अधिनिस्थ अधिकारीयों को आदेश दिए है।
बता दें गुरूवार को सहारनपुर मण्डलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद व डीआईजी सहारनपुर अजय साहनी ने एसएसपी मुoनगर अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप एस पी सिटी सत्यनारायण प्रजाप्त, एस पी ट्रैफिक कुलदीप कुमार सिंह आदि ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है।
यहां पहुंचे मण्डलायुक्त व डीआईजी ने शुकदेव आश्रम में बने पक्के हैलीपैड का निरीक्षण किया तथा दूसरे हैलीपैड के लिए कम जगह को देखते हुए गंगा किनारे मेला ग्राउंड पर दोनों हैलीपैड साथ- साथ बनाए जाने के अधिनीस्थो को आदेश दिए है।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जानसठ राधेश्याम गौंड, नायब तहसीलदार विपिन कुमार, सीओ देवव्रत वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।