उत्तरप्रदेश

अमरिया में विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का धरना प्रदर्शन

खबर वाणी संवाददाता
पीलीभीत- अमरिया में आज उ0 प्र0 लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अशोक गंगबार के नेतृत्व में आज तहसील परिसर अमरिया में बिभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया की सरकार अपने बादों से मुकर रही है जो बादे सरकार व उनके मंत्रियों ने हमसे किये थे वह अभी तक पूरे नही हुऐ। तहसील अध्यक्ष सोमपाल राना ने कहा कि यदि जल्द ही हमारी मांगो को पूरा नही किया गया तो उ0 प्र0 लेखपाल संघ के बैनर के तले हर जनपद में उग्र आंदोलन किया जायेगा। वही सात सूत्रिय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संवोधित उपजिलाधिकारी अमरिया को दिया गया। इस मौके पर तहसील अमरिया के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button