उत्तरप्रदेश

जनपद की नोडल अधिकारी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा मांग के अनुरूप सामाग्री निर्मित करने व नई तकनीकी सीखने हेतु किया गया प्रेरित

खबर वाणी संवाददाता

पीलीभीत। सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य/जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती वी0 हेकाली झिमोमी द्वारा आज महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान द्वारा थाने में महिलाओं से सम्बन्धित प्रकारणा की गम्भीरता से समीक्षा गई और निर्देश दिये कि अधिक से अधिक प्रकरणों का समय से निस्तारण किया जाये। निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम, कम्प्यूटर कक्ष, रिकार्डरूम, बैरक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिकार्डरूम दस्तावेजों के रख रखाव व साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। इसके पश्चात बैरक में आरक्षी महिला सिपाहियों हेतु उपलब्ध सुविधाऐं एवं रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत बैवहा विकासखण्ड मरौरी के ग्राम में आंगनबाडी केन्द्र पर आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को वितरित पोषाहार व दवाईयों के बारे में समीक्षा गई और साथ ही साथ बच्चों के वजन व पोषाहार वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिन महिलाओं एवं बच्चों का वजन कम है उनका विशेष ध्यान रखा जाये। आयोजित कार्यक्रम आई महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई और अपने बालिकाओं का पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया और साथ ही साथ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के गोल्डन बनाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये। इसके पश्चात ग्राम की महिला स्वयं समूहों द्वारा आयोजित चैपाल में प्रतिभाग किया गया, इस दौरान ग्राम में संचालित महिला स्वयं समूह शान्ति हरि, जय गुरूदेव, काशी, दुर्गा आदि समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये महिला स्वयं सहायता समूहों मशरूम, सब्जी, जलकुम्भी निर्मित सामाग्री, दरी जैसे अन्य लाभकारी कार्यों को भी सीखने और कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान शान्ति हरि महिला स्वयं सहायता समूह को कृषि विभाग द्वारा संचालित सीटू योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कृषि उपकरणों व टैक्टर की चाबी प्रदान कर लाभान्वित किया गया और साथ ही साथ अन्य समूहों को भी सरकारी योजना का प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मरौरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालित कक्षाओं में जाकर छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता परखने हेतु हिन्दी व अग्रेंजी का उच्चारण कराकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी गई। सभी बच्चो ने कुशलता के साथ प्रश्नों का उत्तर दिया, महोदया द्वारा बच्चों से रूचिकर बिषय के बारे में पूछा गया तथा बच्चों से स्वच्छता से लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। महोदया द्वारा बच्चों से प्रतिदिन भोजन व नास्ते में दी जा रही सामाग्री एवं उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई और साथ ही साथ छात्रावास व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी बरेली/नोडल सदस्य सुश्री श्याम लता आनन्द, उप जिलाधिकारी रामपुर/नोडल सदस्य सुश्री ज्योति गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, अपर चिकित्साधिकारी डा0 सी0एस0चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र स्वरूप, सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल, तहसीलदार विवेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button