गाजियाबाद

मुठभेड़ के बाद दस,दस हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जिले में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। गाजियाबाद के विजयनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस का सिपाही भी घायल हुए है। दोनों ही बदमाशो पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था।

जानकारी के अनुसार विजय नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 10-10 हजार के दो इनामी बदमाश रिजवान और सोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों पर 10 हजार का इनाम घोषित था। जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लूट कर के भाग रहे थे। जिन्हें पकड़ने के लिये पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके पुलिस की तरफ से फायरिंग कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया है। मुठभेड़ में पुलिस का सिपाही विशाल राठी भी घायल हुआ है।

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के बारे में जानकारी देते गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह

ग़ाज़ियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि, आज पुलिस लाइन में हो रही मीटिंग के दौरान हमें सूचना मिली थी कि विजय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से दो बाइक सवार बदमाशों ने पर्स व मोबाइल स्नेचिंग की घटना करके भाग रहे थे विजयनगर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर मुठभेड़ के दौरान 10 10 हजार के दो इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है बदमाशों से लूटा गया माल भी बरामद किया गया है और पूर्व में बदमाशों द्वारा एक महिला से मंगलसूत्र भी लूटा गया था। गाजियाबाद पुलिस लगातार मुठभेड़ कर बदमाशो को पकड़ रही है। जिसमे एक बार फिर विजयनगर पुलिस ने 10 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button