गाजियाबाद

पति अपनी पत्नी से उत्पीड़ित होकर पुलिस की शरण में पहुँच

अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। अक्सर देखा गया है कि महिलाएं अपने पति और ससुराल से उत्पीड़न के मामलों में पुलिस से गुहार लगाती हैं लेकिन बहुत कम ऐसा होता होगा जब कोई व्यक्ति अपनी पत्नी से उत्पीड़ित होकर पुलिस की शरण में पहुंचा हो। कुछ ऐसा ही नजारा आज तहसील दिवस में पुलिस कप्तान के सामने दिखाई दिया। जहां एक बेहद शिक्षित व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में पुलिस कप्तान सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह पुत्र मेहताब सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी अलीगढ़ ने प्रार्थना पत्र दिया है कि उनकी पत्नी उन्हें पहले एक झूठे मामले में जेल भिजवा चुकी है जबकि अब फोन पर रंगदारी मांग रही है मामले की जांच एसपी देहात को दी गई है जल्द ही इस संबंध में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वही इस संबंध में पीड़ित धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2017 में भारत मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दीपिका नामक महिला से हुई थी। जो कि मुरादनगर क्षेत्र की रहने वाली है दीपिका और धर्मेंद्र दोनों ही तलाकशुदा थे। धर्मेंद्र का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दीपिका ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। पहले तो दीपिका ने लाखों रुपए की संपत्ति अपने नाम करवा ली। इसके बाद दीपिका ने पूर्व पति से एक बेटी द्वारा धर्मेंद्र पर संगीन आरोप लगवाए जिसके चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धर्मेंद्र को जेल भेज दिया। अब जमानत पर वापस आने के बाद दीपिका लगातार फोन पर धर्मेंद्र से डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति अपने नाम लिखवाने की बात कह रही है जबकि ऐसा ना करने पर उसे फिर किसी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है।

गौरतलब है कि दीपिका के पहले पति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां दीपिका ने लाखों रुपए की संपत्ति अपने नाम करा ली और उसके बाद पूर्व पति पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसे तलाक ले लिया था।

Related Articles

Back to top button