गाजियाबाद

हुंकार रैली में शामिल होंगे दो लाख लोग :- नंदकिशोर गुर्जर

खबर वाणी शमशाद रज़ा अंसारी

गाज़ियाबाद। प्रशासन के साथ हमेशा विवादों में रहने वाले नंदकिशोर गुर्जर ने इसी माह हुंकार रैली का आयोजन करने का ऐलान किया है। जबकि प्रशासन ने जनपद में धारा 144 लगाई हुई है। नंदकिशोर ने प्रशासन को चुनौती देते हुये कहा है कि रैली हर हाल के होकर रहेगी।लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि देश मे CAA , नागरिकता संसोधन अधिनियम का पुरजोर विरोध हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में सरकार रिपीट होने के बाद जम्मू कश्मीर से धारा 370 , 35A को खत्म किया, साथ ही तीन तलाक बिल को पास किया इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से रामजन्म भूमि का फैसला आया। इन सब पर किसी को विरोध करने का मौका नही मिला। अब सब सभी विरोधी पार्टियां लगातार नागरिकता संसोधन बिल का विरोध कर रही हैं, जिसके कारण देश जल रहा है। विरोध करने वालो को सही मायने में बिल का मतलब भी मालूम नही है। अफवाह फैलाकर आगजनी करायी जा रही है । 29 दिसम्बर को लोनी में एक हुंकार रैली का आयोजन करने जा रहे लोनी विधायक ने बताया रैली में लगभग 2 लाख लोग इकट्ठे होने जा रहे हैं। नागरिकता संसोधन बिल के समर्थन में रैली की जा रही है। जिसमे सभी जाति धर्म के लोग शामिल हो रहे हैं। विधायक ने कहा घुसपैठियों को भारत की सीमा से दूर किया जाएगा। आज हम लोगों के बीच रहकर दंगा भड़काने का काम इन्ही लोगों के द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन की मदद से बांग्लादेशी, रोहिंग्या को बसों के द्वारा भेजने का कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button