Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

आग में झुलसने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 की स्थिति गंभीर, सीएम योगी ने जताया खेद : देखें वीडियो

खबरवाणी संवाददाता

गाजियाबाद। मोदीनगर इलाके स्थित बखरवा गांव में एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान आग में 7 लोगों की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोगों को की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। फैक्ट्री से जान बचाकर बाहर निकले मजदूरों ने तत्काल प्रभाव से आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।

देखे वीडियो : फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगो की हुई दर्दनाक मौत

https://youtu.be/X43x4fBQgv4

फिलहाल मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया हैं। वहीं दूसरी तरफ मोदीनगर के बखरवा गांव में आग लगने से 7 लोगों की मौत का मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। तो अधिकारियों में भी भगदड़ मच गई। आनन-फानन में जिले के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल स्थिति का जायजा लिया। आपको बता दें रविवार को गाजियाबाद में तीन अलग-अलग जगह आग लगने की खबर सामने आई। पहली आग सिहानी गेट थाना क्षेत्र प्लास्टिक पन्नी के गोदाम में लगी।

दूसरी आग साहिबाबाद थाना क्षेत्र ट्रांसपोर्ट के गोदाम में लगी। दोनों जगह आग लगने के दौरान गनीमत यह रही कि किसी जान हानी की खबर सामने नहीं आई। जबकि तीसरी आग मोदीनगर इलाके के बखरवा गांव स्थित एक मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी। जहां सात लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

घटना में 7 लोगों की मौत होने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button