उत्तरप्रदेश

नगर पालिकाध्यक्ष व् नगर मजिस्ट्रेट में हुई तीखी नोक झोंक

पालिकाध्यक्ष ने लगाया नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार पर सही तरीके से काम न करने और विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। नगर पालिकाध्यक्ष व् नगर मजिस्ट्रेट में नोक झोंक,नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार अचानक औचक निरीक्षण को पहुंचे थे नगर पालिका में,जहां कागजों की जाँच पड़ताल करते समय नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सेे उनकी नोक झोंक हो गई।यहां पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगर मजिस्ट्रेट पर लगाई आरोपों की झड़ी,सही तरीके से काम काज न करने, कमीशन खोरी, आदि का लगाया नगर मजिस्ट्रेट पर आरोप,जिसे खुद नगर पालिका सस्पेंड कर चुकीं है उस कर्मचारी को तैनात करने का नगर मजिस्ट्रेट पर आरोप लगाया है।शहर के काम काज और अन्य मामलों में नगर मजिस्ट्रेट को दखल देने का भी आरोप लगाया पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने,कहा शाशन के प्रतिएक पाई पाई को शहर के विकास में खर्च करेंगी।
किसी को भी कमीशन खोरी और अपने काम काज में नही देने देंगी दखल।

उक्त मामले की जब नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की मेरे द्वारा नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमे फाइलों आदि की जाँच पड़ताल एंव लेन देन का लेखा जोखा देखा गया जिसमे पाया गया की पालिका के लेन देन की फाईल में कैशियर के शाइन न होकर पालिका अध्यक्ष के सिग्नेचर पाए गए।जब उनके द्वारा पालिकाध्यक्ष से चैक फाईल एंव अन्य जरुरी कागजात मांगे गए तो उन्होंने किसी भी तरह की फाईल देने से मना कर दिया ।।

Related Articles

Back to top button