उत्तरप्रदेश

आसमान से वर्षा और पृथ्वी से जनमानस कर रहे भोले बाबा का जलाभिषेक

बीती देर रात्रि से हो रही बारिश के बाद भी नही टूट रही लोगों की आस्था जमकर शिवालों में हो रहा जलाभिषेक

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में एक तरफ जहां आसमान से बीती देर रात्रि से ही वर्षा हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिन निकलते ही आमजनमानस भी अपने देव आदि देव भगवान शिव को हंसी ख़ुशी जलाभिषेक कर रहे है जिसके चलते शहर के गांधी नगर में स्थित प्रसिद्ध श्री श्यामा श्याम मन्दिर में आज फाल्गुन मास की महा शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महा शिवरात्रि कहा जाता है फाल्गुन मास की महाशिवरात्री का पुराणों में विशेष महत्व है श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ प्रातःकाल से ही मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करके अपने परिवार के लिए मन्नतें मांगते है। भगवान भोले नाथ इस पवित्र दिन पर सच्चे मन से जलार्पण करने वाले अपने सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है जनपद भर में आज सभी शिवालयों पर जलाभिषेक हो रहा है।

Related Articles

Back to top button