Breaking Newsउत्तरप्रदेश

बिंदल पेपर मिल की तरफ से लगाये गए 3 हजार पेड़, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित प्रदूषण विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रदेश को हरा -भरा स्वच्छ और वातावरण मयी बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में प्रदेश में 30 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद में भी आज बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।

जिसमें जनपद भर में विभिन्न संस्थाओं, समाजसेवियों यहां तक कि जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों द्वारा भी यह पौधा रोपण अभियान चला गया, तो वही मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा रोड पर स्थित बिंदल पेपर मिल्स और टिहरी पेपर मिल के सौजन्य से यूपी के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 3000 पौधे रोपण के कार्य का यहां शुभ आरंभ किया है।

यहां पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने हाथों से पोधे भी लगाये तो वहीं मिल में काम कर रही महिला मजदूरों से भी उनका हाल चाल जाना, और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी उनसे जानकारी हासिल की साथ ही साथ सरकार द्वारा मिल रहे राशन आदि से संबंधित भी महिलाओं से बातचीत की है।

दरअसल पूरा मामला जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित बिंदल पेपर मिल का है जहां आज दोपहर यूपी के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व कई अन्य गणमान्य लोग पहुंचे।

जहां कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बिंदल पेपर मिल्स और टिहरी पेपर मिल के सौजन्य से 3000 पौधों का पौधारोपण के कार्य का शुभारंभ किया।

यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल प्रसिद्ध उद्योगपति राकेश बिंदल,सचिन बिंदल,मयंक बिंदल, अंकुर बिंदल जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह, विपुल कुमार आदि ने मिल के अधिकारीयों/कर्मचारियों के साथ मिल परिसर में पौधा रोपण किया।

यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की स्वछ पर्यावरण,साफ सुथरी हवा एंव प्रदूषण रहित वातावरण बनाने के उद्देश्य से मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे प्रदेश में 30 करोड़ पौधों के पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसके चलते एक जुलाई से 7 जुलाई तक यह विशेष अभियान चलाया गया है।

जनपद में भी 30 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसके कर्म में आज हमारे द्वारा बिंदल पेपर मिल्स में भी पौधा रोपण का कार्य किया गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button