Breaking Newsउत्तरप्रदेश

कोरोना कहर: जिले में मिल रहे कोरोना पॉजिटिव केस,कोरोना संक्रमित की सँख्या पहुँची,21

जिले के आलाधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप , जनपद में हॉट स्पॉटों की संख्या हुई छः

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है जहां बीते दिन यह संख्या 16, 17 थी तो वहीं आज सुबह से शाम होते होते 5 और कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या बढ़ जाने के बाद अब यह संख्या टोटल 21 हो गई है ,तो वहीं जिले के आलाधिकारियों की माने तो जनपद में कुल छः हॉट स्पॉट बनाये गए है जिन्हें सील करने के साथ ही सेनेट्राइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है बात अगर कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों की करें तो एक खतौली, दूसरा शेर नगर तो वहीं तीन मीरापुर के मिलने से अब जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग में भी खल बली मच गई है अकेले खतौली को छोड़कर बाकि जगहों पर मिलने वाले संक्रमित लोग जमाती बताये जा रहे हैं।

दरअसल आज जनपद मुजफ्फरनगर में सुबह से शाम तक 5 और कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद यह संख्या 21 हो गई है। मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा ही जा रहा है।कल शाम जनपद में 3 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आज शनिवार में भी 5 कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।

अब जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 21 हो गई है। तो वहीं इसके अलावा जनपद की सिसौली गांव की निवासी एक महिला जो कोरोना पॉजिटिव थी वह ठीक हो गई है। जिला प्रशासन ने सभी हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील कर दिया है, सभी हॉटस्पॉट पर कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जो भी इन लोगों के संपर्क में आए हैं सभी को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है और सभी हॉटस्पॉट पर सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है।

जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव केस के बारे में जानकारी देते हुए, एडीएम अमित कुमार

मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी शाम को एक और रिपोर्ट आई है जिसमें मीरापुर के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब हमारे जनपद की पॉजिटिव की संख्या 21 हो गई है। मीरापुर को भी हॉटस्पॉट बनाकर इन लोगों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इन तीनों को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। यह तबलीगी जमात के लोग हैं और उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्य से यहां आए हुए थे। इन्हें मीरापुर एक मस्जिद में क्वॉरेंटाइन किया हुआ था और अब इन्हें बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में भेजा जा रहा है। आज 5 पॉजिटिव केस आए हैं, जनपद में 6 हॉटस्पॉट बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button