Breaking Newsउत्तरप्रदेश

देखे वीडियो: अपने घर जाने के लिए प्रवासी मजदूरों की कैसे हुई पुलिस से नोकझोंक

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। बिहार के श्रमिक मजदूरों का जमकर हंगामा सहारनपुर प्रशासन ने 400 मजदूरो को भेजा था मुजफ्फरनगर, श्रमिक मजदूरों व पुलिस के बीच घर जाने को लेकर तीखी नोकझोंक कोई दो वही मजदूरों का आरोप पानी तक की सुविधा नही होने पर सभी जाना चाहते है अपने अपने घरों को तो वहीं पुलिस ने बताया की तुम सभी लोगों बसों की व्यवस्था की जा रही है। व्यवस्था हो जाने के बाद सभी  को  घर के लिए भेजा जायेगा दरअसल मामला जनपद मु0 नगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र का है जहां बीते दिन सहारनपुर की और से लगभग 400 मजदुर विभिन्न संसाधनों के माध्यम से जनपद मु0 नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों ,बुढ़ाना,खतौली ,रतनपुरी,मंसूरपुर छपार आदि जगहों पर क्वारन्टीन के लिए भेजा गया था जहां आज दोपहर में थाना रतनपुरी क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों ने अपने घरों को जाने के लिए जमकर हंगामा काटा।

यहां ठहरे प्रवासी मजदूरों ने सहारनपुर प्रशासन पर उनकी साइकिलें तक रखने के लगाए घम्भीर आरोप उन्होंने बताया की सहारनपुर में सभी की साईकल की गई जप्त, सभी प्रवासी मजदुर पंजाब से साइकिलों पर सवार होकर व पैदल ही अपना सफर तय करते हुए जा रहे थे बिहार लेकिन सहारनपुर प्रशासन ने सभी को हिरासत में लेकर जनपद मु0 नगर के विभिन्न स्थानों पर दिया भेज जहां आज थाना रतनपुरी क्षेत्र में सैंकड़ों मजदूरों ने अपने घरों को जाने के लिए जमकर किया हंगामा व् प्रदर्शन, सहारनपुर से आये श्रमिक मजदूरों को क्वारन्टीन के लिए यहां निज्जानंद आश्रम में रखा जाना था लेकिन मजदूरों ने खराब व्यवस्था यहां तक की पानी की उपलब्ध्ता को लेकर भी किया हंगामा व् प्रदर्शन, क्वारंटाइन के लिए नही मान रहे मजदूर अपने घर जाने की जिद पर अड़े प्रवासी मजदूर जबकि स्थानीय पुलिस प्रशासन उन्हें समझाने बुझाने में जुटा हुआ है पुलिस का कहना है की बसों का इंतेजाम होते ही इन्हें इनके जनपदों व् प्रदेशों के लिए रवाना कर दिया जायेगा।

Tags

Related Articles

Back to top button