Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

सदभावना सत्संग समारोह में पहुंचे भाजपा नेता ईश्वर मावी

घमंड मनुष्य के पतन का कारण: मावी

खबर वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। शनिवार को लोनी नगर पालिका क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में मकर संक्रांति के मौक़े पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित सदभावना सत्संग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा नेता व नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ईश्वर मावी का समिति के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया इस दौरान भाजपा नेता ईश्वर मावी ने महात्मा जतनानंद जी महाराज, राम धनिनानंद जी महाराज व साध्वी रोशनी बाई का पुष्पमाला भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि मनुष्य को कभी पद प्रतिष्ठा का घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि घमंड मनुष्य के पतन का कारण है उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने माता-पिता की सेवा और गुरुओं का सम्मान करने का आह्वान किया।

सत्संग समारोह में पार्षद मांगेराम मावी, जिला पंचायत सदस्य सूरज मावी, पार्षद प्रेमशंकर दुबे, बजरंगी गुप्ता, मनोज मावी, सुनील पंडित, अशोक भाटी, मुकेश बैसोया, मोहित कसाना, सुदर्शन मावी व मनीष भड़ाना सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button