Breaking Newsउत्तरप्रदेशगाजियाबाद

ड्यूटी पर तैनात सिपाही को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

खबरवाणी संवाददाता

गाजियाबाद : टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि शुक्रवार सुबह तड़के लगभग 2 बजे पुलिस पीआरवी 4780 बाइक पर दो सिपाही ऋषिपाल और सुनील भारत गैस प्लांट स्थित ड्यूटी में तैनात थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आये एक अज्ञात वाहन ने पुलिस पीआरवी 4780 में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पीआरवी पर बैठे दोनों सिपाही बाइक से काफी दूर जा गिरे और बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

फिलहाल दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों सिपाहियों को कौशांबी स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां ऋषिपाल को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं सुनील की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद से थाना टीला मोड़ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश कर रही है ताकि आरोपी वाहन चालक का पता चल सकें। वहीं इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सीओ साहिबाबाद ने बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग 2 बजे के आसपास दो सिपाही पीआरवी 4780 पर गश्त कर रहे थे। जैसे ही सिपाही भारत गैस प्लांट के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से आई एक अज्ञात वाहन ने सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Tags

Related Articles

Back to top button