Breaking Newsउत्तरप्रदेश

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया तिरंगे का अपमान, फहराया उल्टा तिरंगा

सोशल मिडिया पर उलटे तिरंगे की वीडियो वायरल होने पर उतारा गया झंडा

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर स्थित इडियन मैडीकल एसोसिएशन भवन में उल्टा तिरंगा लहराने का मामला सामने आया है। जहाँ सुबह से देर शाम तक उल्टा तिरंगा लहराता रहा जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कैसे किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, कैसे लहर रहा है उल्टा तिरंगा।

इडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तिरंगे को उल्टा फहराकर अपमान किया है। बताया जा रहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र जैन व अन्य पदाधिकारियो की मौजूदगी में तिरंगा फराया गया था।सुबह फहराया गया उल्टा तिरंगा जो देर शाम तक भी ज्यों का त्यों फैरता रहा खुद को बुद्धिजीवी बताने वाले पढ़े लिखे लोगो ने ही उल्टा तिंरगा फैराकर कर ध्वजारोहण किया था। और सुबह से देर शाम तक देश की शान तिरंगे का अपमान करते रहे जैसे ही उल्टा लहराता तिरंगे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देर शाम को उल्टा लहरा रहा तिरंगे को उतार कर रख दिया।

Tags

Related Articles

Back to top button