भारतीय किसान यूनियन ने किया पानीपत खटीमा मार्ग को चक्का जाम
किसान बैठे धरने पर, जब तक मांगे पूरी नही होंगी तब तक नही हटेंगे, राजू अहलावत किसान नेता

खबर वाणी भगत सिंह
मुज़फ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर आज उग्र किसानो ने जमीन के मुआवजे को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चक्का जाम कर दिया है और सभी किसान मुख्य सड़क पर धरना देकर बैठ गए है वहीं धरना प्रदर्शन की खबर लगते ही जिला पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी भी मोके पर भारी फ़ोर्स के साथ पहुँच गए हैं जहां धरनारत किसानो के साथ अधिकारीयों की वार्ता चल रही है तो वहीं किसान नेता राजू अहलावत ने कहा की जब तक किसानो की मांगे नही मानी जाती तब तक धरना प्रदर्शन चालू रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के पानीपत खटीमा मार्ग थाना तितावी क्षेत्र में आज भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने चक्का जाम कर दिया है। भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर आज मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेत्रतत्व में किसानों ने तितावी थाना क्षेत्र के शामली – मु0 नगर मार्ग पर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही एकत्रित होना शुरू कर दिया था और उसके बाद अब धरना प्रदर्शन चालू कर दिया।
उधर किसानो के धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर का पूरा पुलिस एंव प्रशासनिक अमला दल बल के साथ मोके पर पहुंच गया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के लोगों से वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन वार्ता सफल नहीं रही।
जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शामली मार्ग को जाम कर सड़क पर ही बैठ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी है यहां किसान नेता राजू अहलावत ने कहा की जब तक किसानो की मांगे पूरी नही हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन चालू रहेगा ये तो इतिहास रहा है की किसान यूनियन का धरना महीनो तक भी चलता रहा है।