Breaking Newsउत्तरप्रदेश

क्रांति सेना ने विभिन्न मांगो को लेकर शहर में निकाला पैदल मार्च

जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। किसानो से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं गन्ना भुगतान, जमीनी मुआवजा और युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर शहर में आज क्रांति सेना ने विशाल प्रदर्शन करते हुए निकाला पैदल मार्च यह पैदल मार्च शहर के प्रकाश चौक से होते हुए कचहरी रोड, शिव चौक,झांसी रानी चौक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां क्रांति सेना के पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने जोर दार नारे बाजी करते हुए मुख्यमन्त्री को संबोधित एक ज्ञापन ऐ डी एम प्रशासन अमित कुमार सिंह को सौंपा।

जानकारी के अनुसार,अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों से भी अधिक क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक विशाल प्रदर्शन करते हुए शहर भर में पैदल मार्च निकाला।

पैदल मार्च शहर के विभिन्न रास्तों प्रकाश चोंक, कोर्ट रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां जोरदार नारे बाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह को सौंपा गया।

यहां क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा की क्रांतिसेना ने बढ़ती अपराधिक घटनाओं, किसानों की विभिन्न समस्याओं व लव जिहाद की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया है।

क्रांति सेना से जुड़े पदाधिकारी ने कहा कि लगातार प्रदेश व जनपद में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है बहन बेटियों के साथ लगातार बलात्कार कर उनकी हत्या की जा रही है लेकिन फिर भी भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए बैठी हैं।

वहीं दूसरी तरफ लगातार किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी भाजपा सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है और देश व प्रदेश में लगातार लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

वह मांग करते हैं कि जल्द ही इन समस्याओं पर अंकुश लगाया जाए नहीं तो वह प्रदेश भर में आंदोलन करने को मजबूर होंगे उन्होंने सरकार का युवाओ की तरफ ध्यान दिए जाने की भी मांग की है उनका कहना है की युवाओं की भी बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जबकि सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की घोषणा की थी।

इन सब समस्याओं को लेकर आज ये विशाल प्रदर्शन शहर में सैंकड़ों से भी अधिक पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के साथ निकाला गया और मुख्यमन्त्री को संबोधित एक ज्ञापन  एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा गया।

इस विशाल धरना प्रदर्शन/पैदल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा,मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शरद कपूर, राजेश कश्यप,डॉक्टर योगेन्द्र शर्मा, शेलेन्द्र शर्मा,लोकेश सैनी सहित सैंकड़ों से भी अधिक क्रांति सेना पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button