Breaking Newsउत्तरप्रदेश

पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने मतदान स्थलों के निरीक्षण के साथ ही किया मतदान, वोट के प्रति लोगों को किया जागरूक

खबर वाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर। जनपद में आज एम एल सी एंव शिक्षक चुनाव हो रहा है जिसके चलते आज शहर में जहां -जहां वोटिंग हो रही है उस क्षेत्र में साफ सफाई – पेयजल व्यवस्था के निरीक्षण के साथ ही पालिकाध्यक्ष ने वोट के प्रति लोगों को जहां जागरूक किया तो वहीं अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है।

आज पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सुबह से ही जहां शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया और उन्हें उनके वोट का महत्व समझाया तो वहीं दूसरी तरफ वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज , दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज, ब्राह्मण इंटर कॉलेज जाकर उपस्थित कर्मचारियों से सबसे पहले पालिका स्तर की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।

जहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पालिका द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया इसके बाद पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अपने पुत्र उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी वंशिका अग्रवाल के साथ अपना वोट डाला है।

Related Articles

Back to top button