Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मिशन शक्ति के दूसरे दिन महिला तस्करी जैसे मुद्दों पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना आज शुक्रवार के दिन मिशन‌ शक्ति सेकेंड फेज के दूसरे दिन बाल श्रम, महिला, बाल तस्करी व भिक्षावृत्ति जैसे गंभीर एवं संवेदनशील मुद्दों के विषय मे जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों ओम गिरि (अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बुढाना), मदन सिंह (वरिष्ठ उप निरीक्षक), जयवीर सिंह (प्रभारी पुलिस चौकी बुढ़ाना) और नरेश कुमार (उपनिरीक्षक कोतवाली बुढाना) द्वारा छात्राओं को बाल श्रम, महिला, बाल तस्करी और भिक्षावृत्ति के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपरोक्त विषयों से सम्बंधित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमे सफल छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर राजीव कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे डॉक्टर अरुणा त्यागी (प्रधानाचार्य) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया गया। प्रमेश, मुकेश, रजनी, शिवराज सिंह, अर्चना, सुशील, राकेश व सचिन गोयल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button