Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हमे मालवीय जी से सीख, शिक्षा व् प्रेरणा मिलती है, मंत्री कपिल देव अग्रवाल

खबर वाणी भगत सिंह

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती जिसके अवसर पर सुबह सवेरे यूपी के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मालवीय चौक पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दरअसल आज युग पुरुष, काशी विश्वविद्यालय के संस्थापक, महामना की उपाधि से सुशोभित प० मदन मोहन मालवीय जी की जयंती है जिसे जनपद मु0 नगर में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है।

आज सुबह सवेरे सबसे पहले मुजफ्फरनगर के मालवीय चौक पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनको शत शत नमन किया। इस अवसर पर सुरेश शर्मा,नवनीत गुप्ता, राजेश पराशर,रोहित तायल,दयाल कश्यप, राजकुमार सिद्धार्थ, संजय सक्सेना, प्रमोद त्यागी,संजय मित्तल आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button