Breaking Newsउत्तरप्रदेश

मुज़फ्फरनगर – सहारनपुर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सियासी जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस

खबर वाणी भगत सिंह

मुज़फ्फरनगर। किसानों की जनपद मुजफ्फरनगर में पंचायत के बाद कांग्रेस मुजफ्फरनगर सहारनपुर में सियासी जमीन तलाशने में जुट गई है आज सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। मुज़फ्फरनगर  के रास्ते सहारनपुर जाते वक्त कुछ देर के नेशनल हाईवे 58 पर स्थित गुप्ता रिसोर्ट में रुके कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्थानीय कांग्रेसियों ने जोर दार स्वागत किया।

अजय कुमार लल्लू संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक लेने सहारनपुर जाते समय मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का मुजफ्फरनगर के कांग्रेसी नेताओं ने ढोल नगाड़ो से जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसी नेताओं ने ढोल नगाड़े बजवाकर,और फूल माला पहनाकर अपने अध्यक्ष का जोरदार नारेबाजी के साथ अभिनंदन किया। स्वागत करने में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आया हूं, आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में संगठन निर्माण की पूरी प्रक्रिया चल रही है, न्याय पंचायत और ग्राम सभा के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है, फरवरी में सभी न्याय पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

संगठन के दम पर 2022 में आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में प्रदेश में परचम लहराएंगे। किसान आंदोलन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि किसान आंदोलन का हल सरकार को निकालना है, सरकार वार्ता तो कर रही है लेकिन केवल तारीख पर तारीख ही दे रही है।

और तरह तरह के षड्यंत्र भी रच रही है, तथा इस आंदोलन को समाप्त करना चाहती है, दमन करना चाहती है, कल एक पत्रकार जो लगातार पूरे घटनाक्रम को उठा रहा था, उसे गायब कर दिया गया ऐसा हमने सोशल मीडिया पर देखा है, जिस तरह की स्थिति है, लोकतंत्र खतरे में हैं, संविधान खतरे में है, अगर इन कृषि कानूनों को किसान नहीं चाहता लागू हो, गरीब नहीं चाहता लागू हो, देश का जवान नहीं चाहता लागू हो तो सरकार क्यों जबरन इन कानूनों को लागू कर रही हैं।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में शांति से आंदोलन करने वाले किसानों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है, और उनकी आवाज बनेगी, 18 तारीख से विधानसभा सत्र चलेगा इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा, सरकार को घेरा जाएगा, 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस गांव गांव जा रही हैं, किसानों की आवाज बन रही है।

नौजवानों की आवाज बन रही है, उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर है, लाठी खा रही है, संघर्ष कर रही है, जेल जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश की आम आवाम की आवाज के साथ हम 2022 में जनता के बीच जाएंगे और आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हमें उम्मीद है, भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Related Articles

Back to top button